Website Arihant Corporation
Textile Manufacturer
कंप्यूटर ऑपरेटर
अरिहंत कॉर्पोरेशन, सूती साड़ी, धोती और हैंडकर्चीफ के उत्पादन में विशेषज्ञता रखने वाली एक टेक्सटाइल कंपनी हैं। हमारी टीम के लिए हमें एक कुशल कंप्यूटर ऑपरेटर चाहिए है। कंप्यूटर ऑपरेटर को विभिन्न कंप्यूटर संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दि जाएगी। इन्हें व्यावसायिक पूछताछ को संभालना होगा, ग्राहक, सप्लायार, एवं एजेंट के साथ संपर्क बनाये रखना होगा। सेल्स और मार्केटिंग के लिए इन्हें जिम्मेदारी से काम करने होंगे. माल की ऑर्डर अनुसार इन्हें बारकोड स्टिकर प्रिंट करने होंगे।
कार्यकाल:
इस पद के लिए कार्यकाल निम्नानुसार हैं:
सोमवार से शनिवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से रात 8:30 बजे तक
रविवार: अवकाश। (अगर कभी काम बहुत बाकी हो तो हम आधे दिन के लिए कामकाज चालू रख सकते हैं.)
*नोट: प्रशिक्षण अवधि के बाद, इस पद के लिए संभावित रूप से रिमोट वर्किंग / वर्क फ्रॉम होम की हर हफ्ते 2 दिन तक के लिए संभावना है।
💰 वेतन (Salary):
-
₹20,000 से ₹35,000 प्रति माह
-
वेतन कौशल, अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर तय किया जाएगा
-
इंटर्नशिप / प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन कम हो सकता है, जिसे कन्फर्मेशन के बाद संशोधित किया जाएगा
जिम्मेदारियाँ:
- ईमेल उत्तर: ईमेल पढ़ना और योग्य जवाब देना, ग्राहक, व्यापारी एवं एजेंट के साथ प्रभावी संपर्क बनाये रखना।
- संपर्क व्यक्ति: व्यापारिक पूछताछ के लिए प्रमुख संपर्क बिंदु के रूप में सेवा प्रदान करना। उत्पादनों, सेवाओं और दरों के बारे में सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना।
- इनकमिंग कॉल और संदेश: इनकमिंग कॉल, संदेश और WhatsApp पूछताछ को संभालना, ग्राहकोंके प्रश्नों का समाधान करना और उचित सहायता प्रदान करना।
- सोशल मीडिया प्रबंधन: सोशल मीडिया हैंडल का प्रबंधन करना, आकर्षक पोस्ट बनाना, और ग्राहक पूछताछ और टिप्पणियों का जवाब देना।
- उत्पादन के कैटलॉग और दरें: उत्पादन के कैटलॉग और नवीनतम दर सूचियाँ ग्राहकों को प्रदान करना। सुनिश्चित करना कि सटीक और संगत जानकारी साझा की जाती है।
- बारकोड स्टिकर प्रिंटिंग: इन्वेंटरी प्रबंधन और उत्पादन पहचान के उद्दिष्ट के लिए उचित सॉफ़्टवेयर और उपकरण का उपयोग करके बारकोड स्टिकर प्रिंट करना।
- माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कौशल्य: माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में फार्मूला, फंक्शन और डाटा मेन्युपुलेशन तकनीकों का उपयोग करके रिकॉर्ड रखने और रिपोर्ट करने में कौशल दिखाना।
- सेल्स और मार्केटिंग के लिए: नए उत्पादन के फ़ोटो कैप्चर करना। सोशल मिडिया के लिए आकर्षक पोस्ट बनाना, फ़ोटोशॉप का उपयोग करके उत्पदानोंका सेल्स बढ़ाना।
योग्यताएँ:
- माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में फार्मूला, फंक्शन और डाटा मेन्युपुलेशन तकनीकों सहित कौशल।
- एडोबी फ़ोटोशॉप, क्यानवा या समान एआई फ़ोटो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर में अनुभव।
- बारकोड स्टिकर प्रिंटिंग और इन्वेंटरी प्रबंधन में अनुभव।
- सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की जानकारी और सामान्य समझ।
- सीआरएम, ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के ज्ञान की इच्छा।
- हिंदी और अंग्रेजी में उत्कृष्ट संभाषण कौशल, लिखित और मौखिक दोनों प्रकार में।
- ग्राहक सेवा की सोच, प्रश्नों का संबोधन करने और उचित समाधान प्रदान करने की क्षमता।
- स्वतंत्र रूप से काम करने, समय को सुगठित करने, और कार्यों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने की क्षमता।
- डेटा एंट्री और संभाषण में सूक्ष्मता और सटीकता पे ध्यान देना।
To apply for this job please visit arihantmills.in.